{"_id":"65d123cd908f59c3af0c360b","slug":"continuous-practice-is-the-key-to-success-in-exams-barabanki-news-c-315-1-brp1007-113038-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: निरंतर अभ्यास ही परीक्षा में सफलता का मूल मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: निरंतर अभ्यास ही परीक्षा में सफलता का मूल मंत्र
Sun, 18 Feb 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों में उलझन और तनाव है। अमर उजाला की ओर से विद्यार्थियों ने शंका एवं समस्याओं के समाधान के लिए वर्ष 2023 की हाईस्कूल की टॉपर अनुष्का पटेल से संवाद किया।
अनुष्का के अनुसार बोर्ड परीक्षा में सफलता का मूल मंत्र निरंतर अभ्यास और अध्ययन ही है। परिणाम के बजाय परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना जरूरी है। अगर परीक्षा के समय अपनी क्षमताओं का संवर्धन करते हुए 100 प्रतिशत योगदान देते हैं तो निश्चित ही परिणाम अच्छा होगा। शहर के लखपेड़ाबाग स्थित श्री सांई इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का पटेल ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर फोन के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और उनसे निदान पाने का मंत्र भी दिया।
ऐसे पाई सफलता
अनुष्का बताती हैं कि उन्होंने परीक्षा के लिए प्रतिदिन चार से पांच घंटे सेल्फ स्टडी की। इसके साथ ही कॉलेज में शिक्षकों द्वारा बताई गईं बातों एवं नोट्स पर निरंतर अभ्यास किया। परीक्षा के समय परिणाम को लेकर तनाव लेने के बजाय तैयारियों पर ध्यान दिया और अपना शत-प्रतिशत प्रयास किया। इन्हीं प्रयासों के चलते अनुष्का को प्रदेश में छठा एवं जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
सवाल व जवाब
प्रश्न - परीक्षा के समय किस प्रकार से उत्तर दें और रिवीजन के लिए क्या तरीका अपनाएं।
वैभवी मिश्रा, वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज फतेहपुर
उत्तर- सभी विषयों के तैयार टॉपिक पर अच्छे से रिवीजन करें। लेखकों के नाम, मंत्र, पाठ्यक्रम को अच्छे से याद करें।
प्रश्न- सिर्फ पांच दिन बचे हैं, कैसे तैयारी करें कि अच्छे अंक प्राप्त हो सकें।
मयंक मौर्या, राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी
उत्तर- समय प्रबंधन का ध्यान अनिवार्य रूप से रखें। अपने उत्तर अच्छे से प्रस्तुत करने पर ध्यान दें। उत्तर लिखते समय गलतियां न हों, इसका जरूर ख्याल रखें।
प्रश्न- समय प्रबंधन कैसे करें, लेखन कैसा होना चाहिए।
अनूप विश्वकर्मा, श्रीगुरुकृपा ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल सुबेहा
उत्तर - लिखित अभ्यास निरंतर करते रहें। अधिक लिखने के बजाय अट्रैक्टिव लिखने पर अधिक जोर दें।
प्रश्न-परीक्षा को लेकर काफी तनाव व घबराहट हो रही है, इसे कैसे दूर करें।
सौम्या वर्मा, बैजनाथ किसान इंटर कॉलेज मंगलपुर त्रिवेदीगंज
उत्तर- परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही केंद्र पर पहुंचें, ताकि वहां के माहौल के अनुसार आप स्वयं को ढाल सकें। तनाव लेने के बजाय परीक्षा की तैयारी पूरी लगन से करें।
प्रश्न-अक्सर शाम को याद किया हुआ सुबह भूल रहे हैं। ऐसी स्थिति में क्या करें।
शिवा सेन, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल सुबेहा
उत्तर-यह परीक्षा का तनाव लेने की वजह से हो सकता है या अच्छे से तैयारी न करने की वजह से। खाने-पीने पर ध्यान देते हुए अच्छे से तैयारी कर इससे बचा जा सकता है।
प्रश्न-गृह विज्ञान में अति लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का जवाब कैसे दें कि अधिक अंक प्राप्त हो सकें।
फातिमा, प्रतिभा इंटर कॉलेज भयारा रोड देवा
उत्तर- प्रश्नपत्र को सही ढंग से पढ़ना और समझना जरूरी है। प्रश्न के अनुसार उत्तर में सभी बिंदुओं को शामिल कर जवाब दें। चित्रों के जरिए अपने जवाब को अच्छे से समझाया जा रहा है।
प्रश्न-अधिक अंक प्राप्त करने के लिए किस तरीके से तैयारी करें।
अनन्या आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज
उत्तर- रिवीजन ध्यानपूर्वक करें, जो अध्याय अच्छे से तैयार हैं उनको पुन: पढ़ लें। कमजोर अध्यायों की निरंतर अभ्यास करें व याद करें।
प्रश्न- गणित और विज्ञान के विषयों में सबसे ज्यादा कठिनाई आ रही है, इससे कैसे बचें।
पवन, राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी
उत्तर- गणित में अच्छे अंक पाने का मूल मंत्र सिर्फ अभ्यास ही है। स्टेप वाइस उत्तर देकर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
प्रश्न-परीक्षा में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में कौन सा प्रश्न पत्र पहले तैयार करें। आ
शीष कुमार, कृषक बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उधवापुर
उत्तर-टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने से काफी समस्याओं से निजात मिल सकती है। जो परीक्षा पहले है, उसके साथ अन्य विषयों पर ध्यान देते रहें।
प्रश्न-गणित में त्रिकोणमितीय सबसे अधिक परेशान कर रही है, इसके लिए कुछ उपाय बताएं।
अक्षत रस्तोगी, राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी
उत्तर- त्रिकोणमितीय में कम से कम 100 प्रश्नों का अभ्यास करें और मंत्रों को समझने का प्रयास करें।
प्रश्न-पहली बार परीक्षा देने जा रहे हैं, काफी घबराहट हो रही है।
विष्णु श्री सुंदरलाल दीक्षित इंटर कॉलेज
उत्तर-बाेर्ड की परीक्षा को भी सामान्य परीक्षा की तरह ही लें, तनाव लेकर परीक्षा में अच्छे अंक नहीं प्राप्त किए जा सकते।
प्रश्न- भौतिक व रसायन विज्ञान में काफी कठिनाई आ रही है।
मोहिनी कश्यप, श्री कोटवाधाम विद्यापीठ
उत्तर- भौतिक एवं रसायन विज्ञान दोनों ही विषयाें में जरूरी है कि प्रश्न और उसे हल करने के मेथड को समझें।
प्रश्न-गणित में ही सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है।
शबा बानो, श्री कोटवाधाम विद्या पीठ इंटर कॉलेज
उत्तर-प्रतिदिन अनसॉल्व्ड पेपर को सॉल्व करें। निरंतर अभ्यास कर कठिनाई दूर की जा सकती है।