फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Constable attacked with knife during checking, two miscreants injured in firing

Barabanki News: चेकिंग के दौरान सिपाही पर चाकू से हमला, फायरिंग में दो बदमाश जख्मी

Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Constable attacked with knife during checking, two miscreants injured in firing
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर एक बदमाश ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, जैदपुर में सर्राफ के यहां दो दिन पहले हुई चोरी की घटना को लेकर क्राइम ब्रांच के साथ जैदपुर थाने की पुलिस सोमवार रात बाराबंकी-जैदपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। आधी रात के समय बंगला बाजार के पास पुलिस को एक संदिग्ध जीप जाती दिखाई पड़ी। पुलिसकर्मियों से उसे रोकवा लिया और चेकिंग शुरू की ही थी कि एक बदमाश ने चेकिंग कर रहे क्राइम ब्रांच के सिपाही अंकित तोमर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस कुछ समझ पाती बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी से भाग निकले।
विज्ञापन



सिपाही को जिला अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। करीब तीन किमी दूर कमरावा गांव के पास बदमाश पुलिस को दिख गए। एसपी दिनेश कुुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुुरू कर दी तो पुलिस को भी जवाब में फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने कुछ ही दूर से एक तीसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल बदमाशों की पहचान लखनऊ के दाउतपुर थाना निगोहा निवासी रामजी यादव व भरसवां थाना मोहनलालगंज निवासी जयकुमार के रूप में हुई। जबकि तीसरा बदमाश गोंडा जिले के पिपरास्माइल थाना कोडरी निवासी श्याम सुंदर है। रामजी यादव पर लूट व चोरी के पांच व जयकुमार पर चार मुकदमे लखनऊ में दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से क्षेत्र के बिजली के खंभों से काटे गए तारों का बंडल भी बरामद किया।




बदमाशों को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनसे अभी और पूछताछ की जाएगी। इन्होंने कहां कहां घटनाओं को अंजाम दिया जल्द ही इसका खुलासा भी होगा। सरगना की तलाश जारी है।
- दिनेश कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed