फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Festival special train to run between Barhni and Jalandhar.

Barabanki News: बढ़नी-जालंधर के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन

Sat, 26 Sep 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Festival special train to run between Barhni and Jalandhar.
बाराबंकी। आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़नी और जालंधर सिटी के बीच साप्ताहिक अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन आठ फेरों में होगा। बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा। इससे जिले के यात्रियों को नेपाल सीमा से पंजाब तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05005 बढ़नी-जालंधर सिटी प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी। शाम 6:22 बजे बुढ़वल पहुंचेगी और 6:27 बजे रवाना होगी। इसके बाद सीतापुर जंक्शन से शाम 7:58 बजे, बरेली से रात 10:32 बजे और मुरादाबाद से अगले दिन रात 12:30 बजे होकर सुबह 8:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 05006 जालंधर सिटी-बढ़नी प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 10:50 बजे जालंधर सिटी से चलेगी। बरेली से रात 8:12 बजे और सीतापुर जंक्शन से रात 10:45 बजे होकर अगले दिन रात 1:00 बजे बुढ़वल पहुंचेगी। यहां से 1:05 बजे रवाना होकर गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर होते हुए सुबह 4:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन में शयनयान व सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16 और एसएलआर के दो कोच होंगे। सभी कोच अनारक्षित होंगे। बढ़नी से संचालन सात अक्तूबर से 25 नवंबर और जालंधर सिटी से आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed