{"_id":"67214bdd03c224fecf063530","slug":"condition-of-prisoner-serving-rape-sentence-deteriorated-death-barabanki-news-c-315-1-brp1007-127176-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दुष्कर्म की सजा काट रहे बंदी की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दुष्कर्म की सजा काट रहे बंदी की बिगड़ी हालत, मौत
Wed, 30 Oct 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला जेल में दुष्कर्म के मामले में 10 साल कैद की सजा काट रहे 51 साल के बंदी की हालत बिगड़ी और जिला अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई।
जेल प्रशासन के अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मजरे गाजीपुर गांव निवासी कल्लू दुष्कर्म और मारपीट के मामले में 29 अप्रैल, 2022 को जेल में निरुद्ध किया गया था। इस दौरान अदालत ने तीन नवंबर, 2003 को उसे 10 साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा भुगतने का आदेश दिया था। सोमवार को कल्लू को सांस लेने में तकलीफ, घबराहट, उल्टी और बलगम आने पर जिला जेल के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
हालत में सुधार न होने पर रात में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही देर रात उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक बंदी को टीबी की बीमारी थी। जिसका इलाज कराया गया था, मगर उसे फेफड़े और लीवर की बीमारी भी थी।