फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Computer operator resigns, alleging harassment by the DIOS.

Barabanki News: डीआईओएस पर प्रताड़ना का आरोप लगा कंप्यूटर ऑपरेटर ने दिया इस्तीफा

Mon, 06 Jul 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 06 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Computer operator resigns, alleging harassment by the DIOS.
बाराबंकी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत पिछले पांच वर्षों से आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विनीता वर्मा ने डीएम को पत्र भेजकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विनीता वर्मा का आरोप है कि डीआईओएस अमिता सिंह ने जब से कार्यभार संभाला है, तभी से वे उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के बताया कि 24जून 2026 को डीआईओएस ने उनके कक्ष में आकर घोर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और जबरन इस्तीफा न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तथा नौकरी करने लायक न छोड़ने की धमकी दी। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर विनीता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए अप्रैल, मई और जून 2026 का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके सराहनीय कार्यों को लेकर उन्हें कई प्रशस्ति पत्र भी मिले हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर की ओर से लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार, मनगढ़ंत हैं। कई दिनों से वह कार्यालय नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed