{"_id":"64a4762073b340aeae0f0884","slug":"complete-the-incomplete-building-soon-and-hand-it-over-barabanki-news-c-13-1-319140-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अधूरे भवन जल्द पूरे कराकर हैंडओवर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अधूरे भवन जल्द पूरे कराकर हैंडओवर करें
Wed, 05 Jul 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने मंगलवार को शहर के कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में अयोध्या मंडल के सभी जिलों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग की ओर से कराए जाने वाले निर्माण कार्यों, योजनाओं की अद्यतन प्रगति व आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की जिलेवार समीक्षा की। मूल्य वृद्धि के इंतजार में अधूरे भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा कराकर हैंडओवर करने व उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकास भवन स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया।
अपर मुख्य सचिव को आईजीआरएस की समीक्षा में मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व अमेठी की स्थिति ठीक मिली। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी एप डाउनलोड कर नियमित निगरानी करें। छात्रवृत्ति एवं मदरसों से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएं। छात्रवृत्ति के लिए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बाराबंकी में 22 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें सीएनडीएस को दो आईटीआई बनीकोडर व सिरौलीगौसपुर का जिम्मा दिया गया है।
यहां लागत वृद्धि की मांग की जा रही थी, जिस पर एसीएस ने कहा कि लागत वृद्धि नहीं होगी। सभी काम पूरे कराकर हैंडओवर करना है और 15 जुलाई को रिपोर्ट भेजी जाए। पंसारा में स्कूल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाराबंकी बालेंदु द्विवेदी, सुल्तानपुर सुनीता द्विवेदी, अयोध्या अमित सिंह, अंबेडकरनगर छोटेलाल आदि मौजूद रहे।