फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Complainant said, complaints are not being resolved

Barabanki News: फरियादी बाेले, शिकायतों का नहीं हो रहा निस्तारण

Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Complainant said, complaints are not being resolved
फतेहपुर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते अधिकारी।   -संवाद
फतेहपुर (बाराबंकी)। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों ने कहा- साहब कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार शिकायत की जा रही है, इसके बाद भी जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले की सभी छह तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में करीब 423 शिकायतें आईं। इनमें से महज 29 का ही निस्तारण किया जा सका। फतेहपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता से मौके पर जाकर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा की दशा में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विपक्षियों ने तोड़ दी मेड़
डमौरा निवासी छंगालाल ने डीएम को बताया कि एसडीएम न्यायालय से उनकी जमीन की पैमाइश का आदेश 24 जुलाई को हुआ था। पुलिस व राजस्व की टीम ने मेड़बंदी करा दी। विपक्षियों ने 15 दिन बाद मेड़ तोड़ दी। मेड बंधवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनेक्शन कटा फिर भी आ रहा बिल
पीरानगर निवासी हरिओम शुक्ला ने बताया कि उनके पिता ने 2014 में पूरी रकम जमा करके बिजली का कनेक्शन कटवा दिया था। इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा बिल भेजा जा रहा है। इसकी शिकायत कुर्सी उपकेंद्र पर की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने संबंधित को कार्रवाई के निर्देश दिए।


शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
इटौरा निवासी दुर्गा प्रसाद व उनकी पत्नी फुलसरा ने बताया कि भतीजे ने लेखपाल से सांठगांठ कर जमीन को गलत तरीके से खतौनी में दर्ज करा दिया है। हम दोनों लोगों के मरने के बाद वह जमीन मेरी औलाद को नही बल्कि भतीजे को मिल जाएगी। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।



जमीन से नहीं हटा रहे कब्जा
कुतलुपुर निवासी रामसमुझ अवस्थी ने एसडीएम को बताया कि 20 साल से उनकी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। तीन साल से प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed