फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   comi boston company duped student of 4.50 lakhs

Barabanki News: कोमी बोस्टन कंपनी ने छात्र से 4.50 लाख ठगे

Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
comi boston company duped student of 4.50 lakhs
बाराबंकी। उपहार व रकम दोगुमी करने का झांसा देकर इंटरनेट पर सक्रिय कोमी बोस्टन कंपनी ने शहर के एक छात्र से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पिता ने एसपी दिनेेश कुमार सिंह से मिलकर शिकायत की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले अरविंद ने एसपी से बताया कि बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे उनके पुत्र के मोबाइल फोन पर एक लिंक से संदेश भेजा गया था। इसमें कोमी बोस्टन कंपनी की ओर से उपहार देने व पैसा दोगुना करने की स्कीम बताई गई। छात्र झांसे में आ गया। पिता के अनुसार, छात्र ने फीस, आम के बाग व ईपीएफ से निकाले गए करीब साढ़े चार लाख रुपये का निवेश कर दिया। यह पैसा छात्र ने खुद के अलावा पिता व माता के नाम से निवेश किया। पिछले साल ठगी की जानकारी हुई। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में कोमी बोस्टन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। अरविंद ने बताया कि जिले के कई लोगों ने कंपनी में पैसा लगाया है। उन्होंने एसपी से मांग की कि पैसा वापस दिला दिया जाए। बताया जाता है कि पुलिस ने मुंबई स्थित कंपनी का खाता फ्रीज करवा दिया है। किन लोगों ने इसमें पैैसा लगाया है यह सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed