फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Colors of faith mixed in the gulal flying amid the cheers

Barabanki News: जयकारों के बीच उड़ते गुलाल में घुले आस्था के रंग

Tue, 26 Sep 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 26 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Colors of faith mixed in the gulal flying amid the cheers
बाराबंकी। सरावगी मोहल्ला गणपति बप्पा के रंग में सराबोर हो गया। मौका था सरावगी स्थित छोटी धनुष यज्ञ मैदान से गणपति की प्रतिमा विसर्जन यात्रा का। एक सप्ताह तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विधिवत पूजन के बाद भक्तों ने उन्हें विदा किया। इसके अलावा घरों में विराजे गणपति की प्रतिमाओं का भी घाटों पर विसर्जन हुआ। रास्तेभर गणपति के जयकारों के बीच उड़ता गुलाल आस्था के रंग घुलते दिखाई दिए। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना... के जयकारे गूंजते रहे। महिलाएं और पुरुष बैंडबाजे और डीजे की धुनों पर जमकर झूमे। भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा का विधिविधान के साथ कल्याणी नदी में विसर्जन किया।
विज्ञापन



फतेहपुर के माता मालीबाग में उजली देवी सेवा संकीर्तन ग्रुप, महादेव तालाब के तत्वावधान में श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के भजन गायक आकाश गुप्ता ने गाया कि देवा हो देवा श्री गणपति देवा..., आज मेरे घर मंगलकर्ता आए हैं...। कीर्तन की शुरुआत नानपारा से आई गायिका माही पोरवाल ने एक आस तुम्हारी है विश्वास तुम्हारा है... भावपूर्ण भजन से की।
विज्ञापन


कानपुर से आए भजन गायक राजनिकुंज की जोड़ी ने गाया, बाबा ये नैया कैसे डगमग डोले जाए..., हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा... गाकर भक्तों के साथ बाबा को रिझाया। संतोषी माता मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के साथ महाआरती की। मोहल्ला पचघरा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मसौली के मोहल्ला बाजार में घरों में प्रतिमा स्थापित की गई हैं। भक्त सुबह-शाम पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed