{"_id":"66806c353150da16cc043744","slug":"collision-between-dumper-and-pickup-one-dead-jammed-barabanki-news-c-13-1-lko1036-775256-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डंपर-पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डंपर-पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत, लगा जाम
Sun, 30 Jun 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली रामनगर क्षेत्र में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार डंपर और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर रात तक पुलिस जाम हटवाने में जुटी रही।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब नौ बजे बाराबंकी- बहराइच हाईवे चौकाघाट स्टेशन मोड़ के पास डंपर व पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पिकप चालक बहराइच जिले के निवासी ननकूऊ (35) की मौत हो गई। इस दौरान हाईवे पर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। हाइवे से वाहनों को हटाने में पुलिस का पसीना छूट गया। रात करीब 10:30 के बाद यातायात कुछ बहाल हुआ। रामनगर के एसएचओ रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि अमृत चालक बहराइच जिले का निवासी है परिजनों और गाड़ी मालिक को सूचना दी गई है। (संवाद)