{"_id":"6813c129e77aebd30804eea7","slug":"collision-between-dumper-and-bolero-two-dead-five-injured-barabanki-news-c-315-1-brb1001-138398-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डंपर व बोलेरो में भिड़ंत, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डंपर व बोलेरो में भिड़ंत, दो की मौत, पांच घायल
Fri, 02 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। बहराइच हाईवे पर दल सराय गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक डंपर व बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। बहराइच निवासी पूरा परिवार परिजनों के साथ सऊदी से लौट रहे मृतक महिला के पति को लेने लखनऊ एयरपोर्ट जा रहा था।
बहराइच के रिसिया थाने के आलिया बुलबुल गांव निवासी मो. अली का बेटा तुफैल सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। वह बृहस्पतिवार को घर लौट रहा थे। पूरा परिवार उन्हें लेने सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के लिए बोलेरो से जा रहा था। बोलेरो में पिता मो. अली (60), मां साजिदा (50),बहन रेहाना (20) व पत्नी सुमैया (30) अपने छह साल के बेटे साहिल के साथ सवार थी। वाहन को गांव निवासी मो. जमील (50) चला रहे थे। दलसराय गांव के पास बाराबंकी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। डंपर भी अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित राकेश वर्मा की दुकान में जा घुसा।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी रामनगर भेजा। वहां डॉक्टरों ने बोलेरो चालक मो. जमील व तुफैल की पत्नी सुमैया को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहम्मद अली, साजिदा, रेहाना व साहिल को गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में रामनगर के रामपुर खरगी निवासी कमलेश को भी चोटे आईं हैं। भिड़ंत के बाद चालक डंपर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने क्रेन की मदद से हादसाग्रस्त वाहनों को किनारे कर करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात का संचालन सामान्य बनाया। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया डंपर लखनऊ का है। इसके चालक की तलाश की जा रही है।