{"_id":"640b946fbb8f1212f105cd94","slug":"college-attached-with-the-amount-of-fraud-barabanki-news-c-13-1-122721-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ठगी की रकम से बनाया गया कॉलेज कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ठगी की रकम से बनाया गया कॉलेज कुर्क
Sat, 11 Mar 2023 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। चिट एंड फंड कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना के पिता का काॅलेज पुलिस व प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को कुर्क कर दिया। काॅलेज के भवन व जमीन की कीमत करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है।
रामसनेहीघाट कोतवाली में 28 अक्टूबर को पिता-पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। गिरोह का सरगना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अजईमऊ गांव निवासी विक्रम प्रताप सिंह है, जबकि गिरोह में उसके पिता दुखहरण सिंह भी शामिल थे। गिरोह की ओर से समावेश निधि लिमिटेड (एसएनएल) के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी की गई थी। लोगों को फर्जी पास बुक, आरडी प्रपत्र दिए गए थे।
पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित की थी। सरगना के पिता दुखहरण की ओर से अजईमऊ गांव में एक कॉलेज भी संचालित किया जा रहा था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने एक करोड़ 25 लाख रुपये कीमत के काॅलेज भवन व जमीन को कुर्क कर दिया। मामले की विवेचना कर रहे असंद्रा के एसएचओ नितेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि काॅलेज का निर्माण अपराध से अर्जित संपत्ति से किया गया था।