फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Code of conduct on five chairman candidates including BJP and SP

भाजपा और सपा समेत पांच चेयरमैन प्रत्याशियों पर आचार संहिता का केस

Mon, 20 Nov 2017 11:43 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Mon, 20 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Code of conduct on five chairman candidates including BJP and SP
demo pic
आचार संहिता उल्लंघन प्रत्याशियों के लिए अब आम होता जा रहा है। सतरिख कस्बे में रविवार की देर रात सपा व भाजपा समेत पांच प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे थे। यह सभी प्रत्याशी वाहनों के काफिले पर बैनर पोस्टर व लाउडस्पीकर लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच वाहनों को सीज करते हुए प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। इससे पूर्व फतेहपुर में आठ सभासद प्रत्याशियों पर केस दर्ज हो चुका है, तो नगर पालिका के भाजपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के पति को नोटिस देने तक ही कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन

 
हरख प्रतिनिधि के अनुसार सतरिख नगर पंचायत में निकाय चुनाव के दौरान रविवार की देर रात लोगों ने आचार संहिता उल्लंघन कर प्रचार प्रसार किए जाने की शिकायत की थी। सूचना पर कस्बे में पहुंचे एसडीएम सदर एसपी सिंह व सीओ राजेश यादव ने पांच वाहनों को मय प्रत्याशियों समेत प्रचार प्रचार करते पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रत्याशी चेयरमैन पद के प्रत्याशी हैं। जिनमें भाजपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता, सपा की मुमताज बेगम व निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी फरजान उस्मानी, रिजवान तैयब, अब्दुल आदिल के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टर, बैनर, स्टीकर व लाउडस्पीकर बंधे पांचों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम व सीओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed