{"_id":"64cc053411b73876240d407a","slug":"co-jatashankar-won-silver-medal-in-wrestling-in-canada-barabanki-news-c-315-1-brp1006-1842-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सीओ जटाशंकर ने कनाडा में दाैड़ में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सीओ जटाशंकर ने कनाडा में दाैड़ में जीता रजत पदक
Fri, 04 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023 में रामसनेहीघाट के सीओ जटाशंकर मिश्र ने इतिहास रच दिया। 100 मीटर दाैड़ में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल कर लिया। बृहस्पतिवार को यह खबर जैसे ही जिले में पहुंची, पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल हो गया। कनाडा से लाैटने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
कनाडा के विन्निपेग में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023 का आयोजन किया गया है। देश से गईं पुलिस की टीमों में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा को भी अनुमति मिली थी। जटाशंकर जौनपुर जिले के निवासी हैं और खेल कोटे से ही पुलिस विभाग में भर्ती हुए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने दो दर्जन से अधिक धावकों के साथ 100 मीटर दाैड़ में हिस्सा लिया, जिसमें ब्राजील को स्वर्ण, भारत को रजत व श्रीलंका को कांस्य पदक मिला है।
रजत पदक जीतने के बाद सीओ जटाशंकर मिश्र ने ट्रैक पर तिरंगा फहराया। कुछ ही देर में पुलिस विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने इसे लेकर सीओ को बधाई दी। एसपी ने कहा कि इससे जिले के साथ देश का नाम रोशन हुआ है। बताया कि सीओ जटाशंकर मिश्र ने पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया है। वहीं, एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्र, एएसन दक्षिणी डॉ. अखिलेश नरायण सिंह, सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह, सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने देश वापसी पर उनके भव्य स्वागत की बात कही है।