{"_id":"610ed8338ebc3e70922e432b","slug":"cmo-visit-barabanki-news-lko5903728177","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर और कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर और कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार को पीएचसी रेंदुआ पल्हरी का औचक निरीक्षण किय। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने शनिवार को पीएचसी रेंदुआ पल्हरी का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. सुप्रिया थडानी व मीनापाल बीएसडब्ल्यू अनुपस्थित पायी गई, डॉ. पूनम सचान चिकित्सालय में देर से उपस्थित हुयी।
चिकित्सालय पर देर से उपस्थित होने का करण पूछने पर उनके द्वारा उचित उत्तर नहीं दिया जा सका। उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि चिकित्सालय के कार्मिकों द्वारा आकस्मिक अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र बिना समुचित प्राधिकारी से स्वीकृत कराए ही उपस्थित पंजिका में संलग्न कर दिया जा रहा है।
जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि चिकित्सालय के कार्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र में अंकित दिवस के बाद चिकित्सालय पर उपस्थित होकर उक्त दिवस में हस्ताक्षर करते हुये अवकाश प्रार्थना पत्र को नष्ट कर देते है। जबकि पूर्व से ही अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है। जिस पर सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक और कर्मियों को तीन दिन के अंदर अपना जवाब देने के आदेश दिए हैं, अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। (संवाद)