फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cm visit

जीआईसी मैदान में अव्यवस्थाएं से खूब जूझे लोग

Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
cm visit
बाराबंकी। प्रदेेश के मुख्यमंत्री योगी को सुनने के लिए जीआईसी मैदान में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लेकिन पूरे परिसर में अव्यवस्थाएं हावी रहीं जिससे लोग चिलचिलाती धूप में अपने चहेते नेता को सुनने के लिए घंटों खड़े रहे। इस दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात की गई पुलिस लोगों से अभद्रता करती नजर आई और भाजपाई से लेकर अधिकारी तक इसको लेकर जरा भी गंभीर नहीं दिखाई दिए। जिससे योगी को सुनने के लिए आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी। अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए हजारों की भीड़ जुटी लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस यहां भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। एक नंबर गेट और ऑडीटोरियम के पास तैनात महिला थाने की पुलिस ने लोगों से खूब अभद्रता की। यहां तक अंदर जाने का प्रयास कर रहे लोगों को धक्के तक दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान अंदर जाने का प्रयास कर रहे मीडिया के लोगों को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस के निशाने पर खासकर मीडिया के लोग ही रहे। प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास को भी पुलिस वालों ने नजरंदाज कर दिया। गेट के पास मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ अन्य लोगों से एक अधिकारी ने तो यहां तक कहा कि पास क्या होता है जी। यहां से हटिए वरना हमें हटाना आता है। मामला भाजपाइयों से लेकर अधिकारियों तक पहुंचा लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एडीएम और एसडीएम की भी नहीं सुनी
मीडिया को अंदर जाने से रोक रहे पुलिस कर्मियों से जब कहा गया कि वह एडीएम और एसडीएम से बात कर लें तो पुलिस के अधिकारियों ने बात करने से साफ मना कर दिया। प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास को भी नहीं माना गया और मीडिया के लोगों को अंदर तक जाने नहीं दिया गया। जिससे कार्यक्रम की कवरेज को पहुंचे लोग भी चिलचिलाती धूप में खड़े दिखाई दिए।

भाजपाइयों को कोसते रहे लोग
कार्यक्रम में आए लोग भारी अव्यवस्था देख भाजपाइयों को कोसते रहे। टेरा से आए दिव्यांग जीत सिंह ने कहा कि ये पहला कार्यक्रम है जिसमें इतनी ज्यादा बदइंतजामी देखने को मिली है। हरख से आए रामकैलाश ने कहा कि नेता रैली में चलने के लिए तीन दिन से घर-घर दस्तक दे रहे हैं और अब यहां लाकर छोड़ दिया। पूरा दिन बीत गया एक बूंद पानी तक नसीब नहीं हो सका। ये चंद नाम तो बानगी भर हैं कार्यक्रम में ऐसे तमाम लोग आए थे जो अव्यवस्था का शिकार हुए और भाजपाइयों को कोसते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed