फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cm visit

काली पोशाक पड़ी भारी, सुरक्षाकर्मियों ने धमकाया, भगाया

Thu, 30 Sep 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
cm visit
बाराबंकी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखने व सुनने दूरदराज से कार्यकर्ता ऑडीटोरियम पहुंचे तो काली पोशाक पहने लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। काली पोशाक पहने मुस्लिम महिलाओं को भी महिला पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। उनकी मनमानी के चलते सीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल नहीं हो सके और मन मसोस कर रह गए।
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम के दौरान काली पोशाक पहने लोगों को अंदर जाने से पुलिस रोकती रही। अंदर जाने से रोकने पर एक समर्थक ने तो अपनी शर्ट निकालकर बाहर रख दी और बनियान पहने ही कार्यक्रम स्थल में पहुंच गए। जिनके पास काला अगौंछा था उन्हें धमकाया और भगा दिया। कई लोगों से काला अगौंछा, काला मास्क बाहर ही रखवा दिया। पुलिस की मनमानी चरम पर रही। काले मास्क लगाए लोगों के मास्क उतरवा दिए पर कई पुलिस कर्मी खुद ही काला मास्क लगाए थे जो लोगों को धमकाते व भगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

महिलाओं को भगा रही थीं एसओ
तमीज से बात कीजिए, हम सम्मानित कार्यकर्ता हैं और सीएम के प्रोग्राम में महिलाओं को लेकर आए हैं। कार्यक्रम के दौरान एक महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं से बदसलूकी की तो कार्यकर्ता इस प्रकार बोलते सुने गए। कार्यक्रम के दौरान एसओ महिलाओं को अंदर जाने से रोकती रहीं और भगाती दिखाई दीं। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन न तो किसी नेता ने इनकी सुध ली और न ही किसी अफसर ने अपने मातहतों को कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed