फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cm visit

मुख्यमंत्री आज करेंगे 340 करोड़ की फैक्टरी का शिलान्यास

Wed, 29 Sep 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
cm visit
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के सहारे एक हजार बेरोजगारों को रोजगार की सौगात देंगे। वहीं वर्षों पुरानी मांगों को पूरा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को विकास के मुद्दे पर विपक्षियों को करारा जवाब देने के लिए विकास योजनाओं का हथियार भी सौंपेंगे। इसमें शहर के किनारे 340 करोड़ रुपये से लगने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक फैक्टरी का शिलान्यास भी शामिल है।
विज्ञापन

इसे इंद्रदेव की कृपा ही कहें कि 12 दिन पहले मुख्यमंत्री का होने वाला कार्यक्रम नहीं हो पाया था। उसके टलने के बाद बुधवार को होने वाले आयोजन में इसका शिलान्यास होना तय है। इसके साथ ही रामनगर में 64 करोड़ 87 लाख रुपये से बनने वाला बिजली घर भी शामिल है। वैसे आयोजन पूरी तरह सरकारी है पर चुुनावी मोड में आ चुके राजनीतिक दल और नेताओं का निशाना जनता को लुभाना ही है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश सरकार के मुखिया शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने आ रहे हैं। हालांकि 13 दिन पहले 16 सितंबर को यह आयोजन हरख और बाराबंकी शहर में होना था। तैयारियां भी पूरी हो गईं थीं। लेकिन बारिश के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका था। इस बार एक ही स्थान पर कार्यक्रम है। मगर इसमें जो सबसे बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है वह है ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की फैक्टरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी ने अपने प्रोजेक्ट रिपोर्ट में बताया है कि इस फैक्टरी में करीब एक हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। 30 से 34 एकड़ जमीन पर प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 148 करोड़ की 186 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होना है। जिनमें सबसे बड़ी परियोजना रामनगर में 63 करोड़ 87 लाख से बनने वाला बिजली घर शामिल है। सीएम का यह दौरा वैसे तो पूरी तरह सरकारी है। प्रत्येक गांव से लाभार्थियों को बुलाया गया पर राजनीतिक हल्कों में इसे चुनावी चश्मे से ही देखा जा रहा है। पार्टी के जिम्मेदार भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री भी चुुनाव के समय विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार की सौगात देकर यह संदेश भी देना चाहते हैं कि विपक्षी भले ही कुछ कहे पर सरकार बेरोजगारों, किसानों और नौजवानों के साथ है। इतना ही नहीं सीएम का कल का कार्यक्रम पार्टी नेताओं को चुनावी मैदान में विपक्षियों को जवाब देने के लिए एक मजबूत हथियार भी मिल जाएगा। चुनाव परिणाम कुछ भी हो पर जिले के लिए ब्रिटानिया जैसी बड़ी फैक्टरी का आना अच्छा संदेश तो है ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed