{"_id":"6142482d8ebc3ea756374a42","slug":"cm-visit-barabanki-news-lko5957470121","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो की हकीकत तय करेंगी अधिकारियों की मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो की हकीकत तय करेंगी अधिकारियों की मेरिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाराबंकी जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कई मामलों में खास इस कार्यक्रम में जहां सीएम आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद पूर्वांचल का मुख्य द्वार कहे जाने वाले जिले से करेंगे।
वहीं चार साल के कार्यकाल के विकास कार्य, योजनाओं के क्रियान्वयन व लाभार्थियों के सम्मान के साथ जिले को कई सौगातें भी देंगे। इतना हीं नहीं विकास कार्यों की समीक्षा की हकीकत परखने के बाद अफसरों की मेरिट तय कर प्रदेश की नौकरशाही को सीएम अपना कड़ा संदेश भी देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को जैदपुर व सदर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम है। यहां पर सीएम करोड़ों की योजनाओं की आधारशिला रखने के साथ कईयों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर उनसे इसके लाभ के बारे में बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
गरीब बेटियों के विवाह से लेकर गांव, गरीब, किसान की योजनाओं, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान योजना, कोरोना टीकाकरण, राष्ट्रीय खाद्य आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, सड़क व पुल के निर्माण, पंचायत के विकास व राजस्व वादों की समीक्षा करेंगे। जिसके आधार पर अधिकारियों की मेरिट तय होगी।
मायावती की तर्ज पर मंच से तो नहीं मगर, समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री का लापरवाह व फेल मिले अफसरों पर कार्रवाई प्रदेश की नौकरशाही के लिए कड़ा संदेश होगी। इसको लेकर फिसड्डी अफसरों की धड़कने बढ़ गई हैं। अपनी कमी छुपाने को लेकर दिन-रात मेहनत के साथ ही अपने आकाओं के पास पैरवी कर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री का बाराबंकी का कार्यक्रम ही प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगा।
सीएम का कार्यक्रम
सुबह 11:25 बजे : सीएम योगी का चॉपर प्लेन जनपद इंटर कॉलेज हरख के मैदान में उतरेगा।
सुबह 11:30 बजे : सीएम योगी मंच पर पहुंचेंगे और अपराह्न एक बजे तक रहेंगे।
अपराह्न 1:00 बजे : सीएम का चॉपर प्लेन यहां से उड़कर शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उतरेगा।
उसके बाद सीएम कार से राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।