फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM to meet flood victims today

बाढ़ पीड़ितों से आज मिलेेंगे सीएम तैयारियां पूरी

Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
CM to meet flood victims today
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ित इलाके हेतमापुर में सोमवार को पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि आज कार्यक्रम स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री के कल का कार्यक्रम उसी तरह यथावत रखा गया है। सभी तैयारियां व सुरक्षा के इंतजाम जो आज किए गए थे, उन्हें उसी तरीके से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। एनएसजी कमांडो भी सुरक्षा में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


रविवार को ढाई बजे मुख्यमंत्री के आने की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। भारी संख्या में सुरक्षा बल रात से ही तैनात हो गया था। सुबह 11 बजे के करीब मुख्यमंत्री के अचानक गोरखपुर जाने के बाद कार्यक्रम टल गया। हालांकि पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक अमला ड्यूटी पर डटा रहा।
विज्ञापन


शाम को जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आज के स्थान पर तय किया गया है। 14 अगस्त सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ हेतमापुर के पास बने हैलीपैड पर उतरेंगे। वहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री सौपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed