{"_id":"5a1705244f1c1b9f678bd334","slug":"cm-s-election-meeting-today-root-will-be-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की चुनावी सभा आज, रूट बदला रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की चुनावी सभा आज, रूट बदला रहेगा
बाराबंकी
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। जिसको लेकर शहर में भारी वाहनों का तीन घंटे रोक दिया जाएगा। ऐसे में बस यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पुलिस लाइन से कार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने दस बजे निकलेंगे। इस बीच शहर में जाम न लगने पाए इसके लिए जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने एआरएम को भारी वाहनों को तीन घंटे तक जिले में प्रवेश न कराने को कहा है।
बृहस्पतिवार को डीएम का आदेश मिलते ही एआरएम एके सिंह रूटों का चयन कर प्रस्ताव जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि रामनगर से लखनऊ जाने वाली बसों को रामनगर तिराहा पर रोकते हुए बाराबंकी की सवारियों को वहीं उतार बाईपास होते हुए लखनऊ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ से आने वाली बसों को स्वास्तिक पेट्रोलपंप पर रोक वहीं से वापस कर दिया जाएगा व फतेहपुर देवा से आने वाली बसों को एफसीआई के पास रोक दिया जाएगा। लखनऊ जाने वाले यात्रियों को चिनहट मार्ग होते बसों से पहुंचाया जाएगा। सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बसें अपने निर्धारित रूट से चलने लगेंगी।