फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM's dream project power cut

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की बिजली कटी

Tue, 02 Feb 2016 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट निबलेट फार्म की बत्ती चार दिन पहले गुल हो गई। फार्म के अधिकारियों ने ये बात छिपाए रखी। मंगलवार को खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। दरअसल 30 जनवरी को पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने दस लाख रुपये के बिजली बिल बकाया होने के कारण फार्म का कनेक्शन काट दिया। बिजली न आने से परिसर में चारों ओर अंधेरा फैला है वहीं सभी विद्युत उपकरण ठप पड़े हैं। कुक्कट प्रक्षेत्र में हैचरिंग में लगे आठ हजार अंडों के मूवमेंट के लिए जनरेटर चलाया जा रहा है। अगर दो दिन और बिजली न जोड़ी गई तो अस्पताल में रखी दवाइयां व वैक्सीन खराब हो जाएंगी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट निबलेट फार्म में आए दिन कोई न कोई नई समस्या उत्पन्न हो रही हो रही है। अब तक इस फार्म में सितंबर तक का 20 लाख रुपये बिजली का बिल जमा किया गया था। अक्तूबर से जनवरी तक चार माह का 10 लाख रुपये बिल फार्म द्वारा जमा न होने के कारण 30 जनवरी की दोपहर पावर कार्पोरेशन विभाग के अधिकारियों ने कनेक्शन काट दिया। जिससे चार दिन से पूरे परिसर में जहां अंधेरा पसरा है
विज्ञापन


वहीं फार्म के सभी उपकरण ठप पड़े हैं। बिजली से चलने वाली चैप कटर को ट्रैक्टर सेचलाया जा रहा है। विभागीय अधिकरियों का कहना है कि भवन निर्माण के लिए अब तक दो फेज में 94 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हो चुकी है। जिससे निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed