फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Clouds rained in Haidergarh but many places yearned for rain

Barabanki News: हैदरगढ़ में बादल बरसे लेकिन कई जगह बारिश को तरसे

Fri, 20 Jun 2025 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained in Haidergarh but many places yearned for rain
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे हैदरगढ़ के लोगों को बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश से कुछ राहत जरूरी मिली है। वहीं बेलहरा में भी कुछ देर के लिए बारिश हुई है। लेकिन अन्य स्थानों पर तेज धूप के साथ बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी जिससे उमस और गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तो आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं सुबह से ही बादलों की आंख मिचौली जारी रही लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन निकली तेज धूप और उमस से लोग पूरा दिन परेशान रहे। उधर हैदरगढ़ क्षेत्र में कई जगह बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कस्बा हैदरगढ़ में शाम साढ़े तीन से चार बजे तक आधा घंटा बारिश हुई। इससे कस्बा के मोहल्ला सब्जीमंडी, सराफा बाजार में घुटनों तक पानी जमा हो गया। जूता मंडी तक करीब एक घंटा तक जलजमाव से बाजार पहुंचे खरीदारों महिलाओं को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशी में कई जगह जलभराव दिखाई दिया। बस स्टेशन हैदरगढ़ परिसर में बारिश रुकने के एक घंटा बाद तक जलभराव से यात्री दूषित पानी से होकर जाने को विवश रहे। हाईवे किनारे, निरीक्षण भवन, तहसील काॅलोनी, उपनिबंधन कार्यालय, ब्लाॅक परिसर में बारिश थमने के काफी समय तक जलभराव बना रहा। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के शिवनाम, कान्हीपुर, खेमीपुर, जरौली, देवीपुर, खैराबीरू, बड़वल में दो बजे भारी बारिश से मौसम बदल गया और खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे चमक उठे। वहीं बेलहरा में भी करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed