फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Close to 50 million affected businesses

बंद से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Mon, 04 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 04 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Close to 50 million affected businesses
बाराबंकी में सोमवार को व्यापारियों की हड़ताल के बाद निबलेट तिराहा पर बंदी के दौरान मार्केट के बीच मैच खेलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
केेंद्र सरकार द्वारा सराफा कारोबार पर लगाए गए एक प्रतिशत उत्पाद कर को वापस करने के लिए सोमवार को व्यापारियों द्वारा जिले में की गई बंदी का व्यापक असर दिखाई दिया। इस दौरान जहां दवा की दुकानें खुली रही वहीं किराना, चाय और पान तक की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का मिलाजुला असर रहा है। व्यापारी नेता इस बंद से जिले में करीब 50 करोड़ रुपये के कारोबार प्रभावित होने की बात कह रहे हैं।  
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को जिले के समस्त व्यापारी संगठन द्वारा किए गए जिला बंद का हर जगह असर दिखाई पड़ा। व्यापारियोें ने शहर में जगह-जगह जलूस निकाल कर दुकानें बंद कर्राईं। जुलूस में व्यापार मंडल के समस्त संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सराफा कमेटी, केमिस्ट ग्रुप, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन देते हुए दुकानें बंद रखीं। व्यापारियाें ने शहर के समस्त चौराहों से जुलूस निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापारियों के प्रदर्शन के दौरान शहर में जगह-जगह पुलिस व पीएसी की तैनाती कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वहीं एसडीएम नीलम यादव, सीओ सिटी तौकीर अहमद खान व कोतवाल रवींद्र सिंह भी क्षेत्र में लगातार घूमते रहे।

प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, विनोद गाबा, सरदार चरनजीत सिंह, मुबारक अंसारी, नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, कपिल जायसवाल, सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी, संतोष जायसवाल, संजय निगम, राजेश गुप्ता किल्टू, माता प्रसाद वर्मा, जिला महामंत्री रविनन खजांची आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन व आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी और उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद गाबा का कहना है कि समस्त सराफा बाजार, गल्ला बाजार, कपड़ा बाजार, समेत अन्य सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों के बंद रहने से जिले भर में करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहने का अनुमान है।

ग्रामीण इलाकों रामनगर, देवा, बिशुनपुर, जैदपुर, सफदरगंज, त्रिवेदीगंज, रामसनेहीघाट, कोटवासड़क, टिकैतनगर, बदोसराय, फतेहपुर, मोहम्मदपुर खाला, कुर्सी, घुंघटेर, बदोसराय, सतरिख, सआदतगंज, मसौली, सुमेरगंज, भिटरिया समेत आदि जगहों पर बंदी का मिलाजुला असर रहा। इन जगहों पर कुछ   दुकानें खुली भी रहीं।


हैदरगढ़ में सराफा व्यापारी संघ की संपूर्ण बंदी का बाजार पर काफी असर रहा तथा साप्ताहिक बाजार के दिन किराना, कपड़ा, गल्ला, बर्तन तथा रोजमर्रा की जरूरतों की अधिकतर दुकाने बंद रहीं। संघ के अध्यक्ष लाला लक्ष्मी नरायन साहू की अगुवाई में व्यापारियों ने नगर में भ्रमण कर लोगों से दुकाने बंद रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed