फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   clean city

साफ सुथरा होगा अपना शहर, स्वच्छता एप पर होगी सफाई की शिकायत

Thu, 23 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
clean city
बाराबंकी। शहरी क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2022 के लिए नगर पालिका प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसके लिए शहर में दो शिक्षिकाओं को ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया है। यह स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के जरिये लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार को नगर पालिका में कार्यक्रम से होगी।
विज्ञापन

शहरी इलाके में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2022 अपने नए स्वरूप में संचालित किया जाएगा। नगर पालिका के ईओ पवन कुमार ने बताया कि शहर के सभी 29 वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए शहर के नागरिक अपने मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से स्वच्छता एप डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन

इस एप पर वो सफाई से जुड़ी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस शिकायत का निस्तारण नगर पालिका की टीम द्वारा तत्काल किया जाएगा। 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में जन भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। इस भागीदारी के लिए 2250 अंक मिलेंगे। वहीं पूरे शहर की सफाई की परीक्षा के लिए निर्धारित अंक छह हजार से बढ़ाकर साढ़े सात हजार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का ब्रांड अंबेस्डर अंकिता श्रीवास्तव व शाहिस्ता खां को बनाया गया। यह दोनों शहर में एक निजी स्कूल की शिक्षिकाएं हैं। ये वार्डों में गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के साथ मिलकर नागरिकों को बेहतर साफ सफाई रखने और व्यवस्था में सहयोग करने के लिए जागरूक करेंगी। बता दें कि इस साल नगर पालिका को सफाई व्यवस्था में 376वीं रैंक हासिल हुई है। जबकि इससे पहले के सालों में बेहतर रैकिंग थी। इसी के चलते अब रैकिंग सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed