फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Clashes, commotion at many places, 11 in custody

Barabanki News: कई जगह झड़पें, हंगामा, 11 हिरासत में

Fri, 12 May 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 12 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Clashes, commotion at many places, 11 in custody
बाराबंकी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मतदान के दौरान कई जगह पाेलिंग एजेंट व प्रत्याशी के समर्थकों में तीखी झड़पें हुईं। आरोप-प्रत्यारोप के दौर चले। मतपेटी सील करने के दौरान तक यह चलता रहा। खास बात यह रही कि जहां से भी सूचना मिली मतदान केंद्र छावनी में तब्दील हो गया और पुलिस ने तुरंत हालात संभाल लिए। 11 लोग हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन

नगरपालिका नवाबगंज में सैनिक पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह से ही दो-तीन बार हल्की झड़पें हुईं। शाम चार बजे कुछ लोग वोट डालने आए तो वोटर लिस्ट में तो उनका नाम मिला मगर आईडी से मिलान नहीं हो पाया। भाजपाइयों ने इसका विरोध किया। हंगामा होने लगा तो सपा प्रत्याशी शीला सिंह व पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सदर भारी फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इसी प्रकार नेहरुनगर वार्ड के जमीलुर रहमान इंटर काॅलेज में प्रत्याशी की बहन के दोबारा वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़ को दौड़ाया। यहीं पर एक युवक को फर्जी वोटिंग के प्रयास में पकड़ा गया। दरियाबाद नगर पंचायत के मुगलान मोहल्ले में स्थित कन्या पाठशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर नौ युवक वोट डालने पहुंचे तो एक एजेंट ने फर्जी वोटिंग की शिकायत की। हंगामा होने लगा तो पुलिस ने सभी नौ को हिरासत में ले लिया। इसी प्रकार हैदरगढ़ के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में हंगामा हुआ। यहां चिलूली गांव के एक व्यक्ति केे फर्जी मतदान के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................

समर्थकों मेें जमकर हुई धक्का-मुक्की
हैदरगढ़। नगर पंचायत हैदरगढ़ में सपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की पत्नी कुरैशी वार्ड से सभासद प्रत्याशी हैं जबकि सपा के ही बागी नेता उनके खिलाफ निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या पाठशाला में मतदान के दौरान दोनों उम्मीदवारों के समर्थक आमने सामने हो गया। जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालांकि पुलिस ने शांत करा दिया।

.......................................

मतपेटी सील करने के दौरान हंगामा
रामनगर। रामनगर के भरसवां पोलिंग बूथ पर मतपेटी सील करने के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार रामशरण पाठक व भाजपा उम्मीदवार बद्री विशाल त्रिपाठी के समर्थक आमने सामने आ गए। आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार का एक समर्थक पोलिंग बूथ के अंदर गया और करीब 15 मिनट बाद बाहर निकला। इससे निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक भड़क गए। सूचना पाकर सीओ जटशंकर मिश्र भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और विवाद शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed