फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chitragupt jayanti celebrated

चित्रगुप्त जयंती पर शोभायात्रा मेें उमड़ी भीड़  

Fri, 09 Nov 2018 11:33 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 09 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chitragupt jayanti celebrated
चित्रगुप्त जयंती मनाई - फोटो : Amarujala

श्रीचित्रगुप्त जयंती शुक्रवार को कायस्थ समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। श्रीचित्रगुप्त की भक्ति से सरोबार भक्तों ने पूजा अर्चना कर जयकारे लगाए। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला पचघरा, संगत, ठाकुर द्वारा, महावीर मार्ग मुंशीगंज, सट्टी बाजार, ब्लॉक चौराहा तहसील होते हुए पुन: श्रीचित्रगुप्त मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त महाराज आकर्षक रथ पर अपने बारह पुत्रों के साथ विराजमान रहे। शोभायात्रा में  बैंड व नगाड़े की धुन के बीच भगवान चित्रगुप्त के भजनों भक्तिरस से ओतप्रोत भक्त झूमते रहे।

विज्ञापन


शोभायात्रा मेें भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरे रास्ते भर जय चित्रगुप्त यमेच तव शरणागतम-शरणागतम... के घोष से वातावरण गूंजता रहा। दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवाओं द्वारा भगवान की आरती की गई। जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा से वातावरण महक उठा। शोभायात्रा में चित्रांश संघ फतेहपुर के संरक्षक अभिमन्यु श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, धर्मेेंद्र श्रीवास्तव, विनोद निगम, आशुतोष श्रीवास्तव, सत्यदेव श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं शाम को श्रीचित्रगुप्त मंदिर पर ज्योतिषाचार्य अखिलेश चंद्र शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed