फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Children will see the landing of Chandrayaan-3 in schools

Barabanki News: स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखेंगे नौनिहाल

Wed, 23 Aug 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 23 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Children will see the landing of Chandrayaan-3 in schools
बाराबंकी। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बुधवार शाम चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका प्रसारण चुनौती है। जिन गिने-चुने विद्यालयों में प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी की व्यवस्था है, वहां तो ठीक है, अन्य में मोबाइल के सहारे प्रसारण किया जाएगा। ऐसा पहला मौका होगा कि जब शाम को स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन



जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 2630 विद्यालय बुधवार की शाम पांच बजे खुल जाएंगे। इन विद्यालयों में 3.20 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। महानिदेशक शिक्षा की ओर से आए निर्देशों के अनुसार, शाम 5:15 से 6:15 बजे तक स्कूलों में चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान स्कूल में बच्चों के साथ शिक्षक मौजूद रहेंगे। लेकिन जिले के कई विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था नहीं है। कई ऐसे हैं, जहां कागजों पर कनेक्शन है। जहां कनेक्शन है, वहां स्मार्ट टीवी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में मोबाइल के सहारे बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने की तैयारी है। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश त्रिपाठी स्वीकार करते हैं कि बिजली की उपलब्धता भी इस पर प्रभाव डालेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को यूट्यूब व वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल फोन पर चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिशुनपुर में वीआर से 3डी प्रसारण देखेंगे बच्चे
जिले में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखने के लिए फतेहपुर ब्लॉक के बिशुनपुर गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय में विशेष व्यवस्था है। यहां राष्ट्रीय स्तर के अलावा कई पुरस्कार पा चुके शिक्षक संपन्न निगम द्वारा की ओर से पहले ही से ही वीडियो रियलिटी (वीआर) सिस्टम की व्यवस्था की गई है। निगम ने बताया कि बच्चों को चंद्रयान की लैंडिंग का 3डी प्रसारण देखने में बहुत अच्छा अनुभव मिलेगा। वह खुद को अंतरिक्ष की आभासी दुनिया में पाएंगे। इसे लेकर मंगलवार को विद्यालय में रिहर्सल भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed