{"_id":"66e773d4d5886b129b004a66","slug":"children-will-get-better-treatment-facilities-in-piku-ward-barabanki-news-c-315-1-slko1012-124490-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पीकू वार्ड में बच्चों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पीकू वार्ड में बच्चों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा
Mon, 16 Sep 2024 05:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में बने पीकू वार्ड में बच्चों को भर्ती कर बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डीएम के निर्देश पर इसे शुरू करने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संसाधन और मैनपॉवर के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
बच्चों के इलाज के लिए जिला पुरुष अस्पताल में 40 बेड का पीकू (पीआईसीयू) वार्ड बनाया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इसे जल्द से जल्द शुरू कराए जाने के निर्देश सीएमएस को दिए थे। अभी तक जिला अस्पताल आने वाले बच्चों को सामान्य मरीजों की तरह वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
बीमार बच्चों को पीकू वार्ड में भर्ती कर बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिला अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के पास खाली पड़ी जमीन पर पीकू वार्ड का निर्माण कराया गया है। इस बाबत सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार का कहना है कि पीकू वार्ड को शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मैनपॉवर और संसाधनों के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।