फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Children were enthralled with the colorful presentation at the annual function.

Barabanki News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से मोहा मन

Wed, 03 Jan 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Children were enthralled with the colorful presentation at the annual function.
बाराबंकी। मंच पर प्रस्तुति देते उत्साहित बच्चे, उनकी प्रतिभा को देखकर उल्लासित अभिभावक, मधुर गीतों पर थिरकते नन्हे कदम, हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता परिसर, कभी न भूलने वाले हर पल को अपने मोबाइल और मन में संजोते दर्शक। ऐसा नजारा सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन दिखाई दिया।
विज्ञापन



बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाया तो बच्चों का प्रदर्शन देख अभिभावक दंग रह गए। छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वर में गणेश व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। हाथों में तिरंगे के रंगों वाले पंख थामे छात्र-छात्राओं के थिरकते कदमों के बीच बेहतरीन प्रस्तुति पर सभी गुनगुनाते नजर आए। नर्सरी, यूकेजी के बच्चों ने स्वास्थ्यवर्धक खाने की रेल बनाकर शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा पांच के बच्चों ने भारत नाट्यम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुआ कहा कि खेल बाधाओं से लड़ना सिखाता है और सर्वांगीण विकास में सहायक है। बच्चों को अपने मन मुताबिक लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुमति और प्रेरणा देना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन


सब जूनियर बालक 200 मीटर दौड़ में हर्ष वर्मा, बालिका वर्ग में आर्या प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में विशाल ने बाजी मारी। रिले दौड़ 400 मीटर में विशाल, अक्षय, यश और देवेश को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट में कक्षा छात्र वैभव यादव को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट एथलीट बालक वर्ग में आयुष यादव एवं बालिका वर्ग में प्रज्ञा सिंह को पुरस्कृत किया गया। वेब राइडर हाउस, ट्रायल ब्रेजर हाउस, गो गेटर हाउस और गेम चेंजर हाउस में गेज चेंजर हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। इस मौके पर इंडियन एथलेटिक्स टीम के कोच जसविंदर सिंह भाटिया, प्रधानाचार्य भारती मनकानी, चेयरमैन पीपी सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रस्साकसी में मम्मियों ने मारी बाजी
कार्यक्रम के दौरान मैम और मम्मियों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता भी कराई गई। दोनों ओर से जमकर खींचतान हुई। आखिर में मम्मियों ने बाजी मारी और मैम की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों से लेकर अभिभावकों ने खूब उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed