फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Children are developing skills along with having fun in summer camp

Barabanki News: समर कैंप में मस्ती संग बच्चों का हो रहा कौशल विकास

Wed, 28 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 28 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Children are developing skills along with having fun in summer camp
बाराबंकी। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित समर कैंपों में बच्चों का मस्ती संग कौशल विकास भी हो रहा है। शिविर में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही उन्हें बैंकिंग, पर्यावरण संरक्षण व विज्ञान के प्रति भी जरूरी जानकारी देकर जागरूक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूरतगंज ब्लॉक के 63 स्कूलों में समर कैंप के छठे दिन मंगलवार को पर्यावरण,रचनात्मक विज्ञान, प्रौद्योगिकी की प्रगति के साथ ही कक्षा में रचनात्मक गतिविधियों की कार्यशालाएं आयोजित की गई। इन सबके बीच बनर्की जूनियर हाई स्कूल की अनुदेशक सविता मिश्रा की देखरेख में बच्चों ने हिबिस्कुस (गुड़हल) पत्तों से प्रथम पूज्य श्रीगणेश की सुंदर कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समरकैंप में 35 जूनियर हाई स्कूल व 28 कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों के करीब 3200 बच्चों ने समर कैंप में हिस्सा लिया। छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने व योगाभ्यास को दैनिक जीवन का अनिवार्य भाग बनाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय राय ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को पारंपरिक लोक नृत्य और कलाओं में पारंगत किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय रामपुर भवानीपुर में शिक्षामित्र मोहम्मद रेहान, अनुदेशक प्रियंका देवी, स्वयंसेवी आयुषी सोनी के द्वारा बच्चों को गणित के घटाव, जोड़, कला चित्रकारी के साथ पीटी, योगा व्यायाम कराया गया। सिरौली गौसपुर बीईओ संजय राय निरीक्षण किया। बच्चों की गतिविधियां तेज धूप के कारण विद्यालय के बरामदे में कराने के निर्देश दिए। बीईओ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौखंडी, विकौली में भी निरीक्षण किया।
बैंकिंग व पुलिसिंग की जानकारी
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैदपुर में चल रहे समर कैंप में मंगलवार को केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक तेज प्रकाश तिवारी ने बच्चों को बैंकिंग व जैदपुर थाने के अतिरिक्त प्रभारी निर्मल सिंह ने पुलिसिंग की जानकारी दी। बैंकों में खाता खोलवाने व बंद करवाने के साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण योजनाओं के बारे में भी बताया। वहीं अतिरिक्त प्रभारी ने छात्राओं को पुलिस भर्ती के बारे में बताया। साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने के सुझाव दिए। प्रधानाचार्य डॉ. मंजू श्रीवास्तव व शिक्षक आनंद सोनी आदि मौजूद रहे।

साइबर सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
जहागीराबाद क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल रामपुर में आयोजित समर कैंप में थाना जहांगीराबाद के एसआई मानवेंद्र सिंह ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। फायर वाल और टू-वे के बारे में भी समझाया। एक्स हैंडल साइबर दोस्त के बारे में भी बताया। एसआई कृपाल चौहान, सिपाही मजीद जमाल, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, शिक्षिका अनीता मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed