{"_id":"6abff5fc65fddf29500f461e","slug":"child-suffers-electric-shock-at-school-barabanki-news-c-315-1-brb1038-180789-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्कूल में करंट से झुलसा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्कूल में करंट से झुलसा बच्चा
Fri, 02 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बनीकोडर सीएचसी में भर्ती बच्चा। साथ में परिवार की महिलाएं।
रामसनेहीघाट। बनीकोडर ब्लॉक के सड़वा भेलू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सात दिन से टूटा हाईटेंशन लाइन का तार बृहस्पतिवार को बच्चे के करंट से झुलसने के बाद ठीक कराया गया। तार जमीन पर पड़ा होने के बावजूद आपूर्ति बंद नहीं की गई थी। इससे विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले 95 बच्चों पर हादसे का खतरा मंडराता रहा।
गांव निवासी मल्हू का चार वर्षीय बेटा आदित्य विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गया था। दोपहर में खेलते समय वह जमीन पर पड़े नंगे तार की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे तार से अलग किया और सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामावती ने बताया कि बारिश और हवा से पेड़ गिरने के कारण तार टूटा था, लेकिन न आपूर्ति बंद हुई और न तार हटाया गया। परिसर में प्राथमिक विद्यालय के 60 और दो आंगनबाड़ी केंद्रों के 35 बच्चे आते हैं।
विज्ञापन
बीईओ संजय राय ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही तार हटवा दिया गया।