फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   child burnt by lightning in rain family began to flick after died in mau up

बरसात में बिजली गिरने से झुलस गया बच्चा, परिजन कराने लगे झाड़फूंक, मौत

Thu, 02 Jul 2020 02:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Jul 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
child burnt by lightning in rain family began to flick after died in mau up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को अचानक गरज के साथ हुई बरसात के दौरान बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक बालक बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। परिवार के लोग जहरीले जीव के काटने के शक में बालक का उपचार कराने की बजाय झाड़फूंक कराने लगे, जिससे उसकी मौत हो गई। 15 घंटे बाद जब परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागांज थाना क्षेत्र के लैरो दोनवार गांव में बुधवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान नरसिंह राजभर का पुत्र आशीष राजभर(10) उस समय घर से बाहर था। बारिश से बचने के लिए बच्चा एक मड़ई में छिप गया। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसकी जद में आने से वह झुलस कर बेहोश हो गया।
विज्ञापन



बारिश बंद होने पर परिवार के लोग बच्चे को ढूंढते हुए मड़ई तक पहुंचे। इस दौरान बच्चा बेहोशी की हालत में मिला। परिवार के लोगों को लगा, किसी जहरीले जीव ने बच्चे को काट लिया है। सर्प दंश के शक में परिवार के लोग बच्चे को झाड़फूंक कराने के लिए जिले में मौजूद अमवा के सती माता के पास ले गए। लेकिन बच्चे के स्वास्थ में कोई सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस पर परिवार के लोग बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चा आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से आहत हुआ और उसकी मौत हुई। सही समय से इलाज हुआ होता तो इसकी जान बचाई जा सकती थी। डॉक्टर के बताने पर परिवार के लोग बच्चे का शव लेकर घर लौटे। गुरुवार को बच्चे का दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed