{"_id":"57c9c1634f1c1bb3652cb09c","slug":"child-and-teenager-killed-by-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बालक और किशोरी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बालक और किशोरी ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की चपेट में आकर एक बालक और किशोरी की मौत हो गई है। इससे जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है जबकि आठ मरीजोें का उपचार लखनऊ में चल रहा है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में डेंगू की जांच के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर पांच निवासी दीपशिखा (14) पुत्री श्यामलाल को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। जिसके बाद परिवारीजनों ने उसका ब्लड टेस्ट कराया था जिसमें रिपोर्ट आईजीएम पाजीटिव आने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की देर शाम दीपशिखा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मसौली थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी अंकित कुमार (10) दो दिन से बुखार से पीड़ित था।
उसके परिवारीजनों ने बताया कि ब्लड टेस्ट कराने पर प्लेटलेट्स 27 हजार से कम आने पर उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार की रात बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक जिले में पांच लोगाें की मौत डेंगू की चपेट में आकर हो चुकी है। जबकि आठ डेंगू पीड़ित मरीजों का उपचार लखनऊ के कई अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
दो और मौत होने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। राजाराम व केके गुप्ता को इसके लिए लगाया गया है। जहां पर डेंगू के केस मिल रहे हैं, वहां पर टीम भेजकर लोगाें का टेस्ट किया जा रहा है। दवाएं वितरण कराई जा रही हैं। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ