फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chief Minister Yogi Adityanath's special attachment to Shri Lodheshwar Dham.

Barabanki News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रीलोधेश्वर धाम से विशेष लगाव

Mon, 20 Jul 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 20 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath's special attachment to Shri Lodheshwar Dham.
मुकेश शुक्ला
विज्ञापन


रामनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पौराणिक श्रीलोधेश्वर महादेव धाम (महादेवा) से गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने रामनगर क्षेत्र को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा है। आगामी प्रस्तावित दौरा रामनगर क्षेत्र में उनका पांचवां होगा, जबकि श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में वह चौथी बार शीश नवाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुटा है।
स्थानीय जनता में भारी उत्साह है, क्योंकि मुख्यमंत्री के हर आगमन पर क्षेत्र को विकास की सौगात मिली है। इस जुड़ाव की शुरुआत 14 अगस्त 2017 को हुई थी, जब उन्होंने हेतमापुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की थी। 18 फरवरी 2018 को बुढ़वल चीनी मिल की जनसभा में उन्होंने महादेवा को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की। छह जुलाई 2018 को उन्होंने लोधेश्वर धाम में वन महोत्सव का शुभारंभ किया। 24 अगस्त 2018 को वह दोबारा महादेवा ऑडिटोरियम पहुंचे और बाढ़ प्रभावितों की मदद की। 30 अगस्त 2023 को उन्होंने श्री लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर परियोजना की सौगात दी, जिससे धाम वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा।
विज्ञापन



देवा बनाम महादेवा बयान का प्रभाव
18 फरवरी 2018 को बुढ़वल चीनी मिल मैदान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक बयान दिया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर देवा शरीफ को 24 घंटे बिजली मिल सकती है, तो महादेवा को क्यों नहीं। इस बयान के बाद शासन स्तर पर नीति बदली और पौराणिक लोधेश्वर धाम चौबीसों घंटे बिजली से जगमगा उठा। इसी इच्छाशक्ति का परिणाम है कि आज महादेवा धाम एक भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है। इससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन दोनों को नई ताकत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed