{"_id":"659317bd1412e3b97c01daba","slug":"chief-minister-will-interact-with-the-beneficiaries-dharsanda-village-of-deva-selected-barabanki-news-c-315-1-brp1007-10778-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों से संवाद, देवा का धरसंडा गांव चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों से संवाद, देवा का धरसंडा गांव चयनित
Tue, 02 Jan 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इसके लिए देवा ब्लॉक की ग्रामसभा धरसंडा को चुना गया है। इसकी जानकारी लगते ही ब्लॉक से लेकर जिले स्तर के अधिकारी हरकत में आ गए और देखते ही देखते धरसंडा गांव में लाभार्थियों का ब्यौरा खंगाला जाने लगा।
देर शाम तक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों के चुनाव की प्रक्रिया चली और उन्हें मुख्यमंत्री से बातचीत के टिप्स दिए जाते रहे। इसके अलावा नेटवर्किंग से लेकर अन्य तैयारियां देर रात तक चलती रही। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनसे योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके लिए चयनित पांच जिलों में बाराबंकी भी शामिल है।
सीडीओ एकता सिंह की अगुआई में पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी डीडी कृषि श्रवण कुमार, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कराईं। गांव में जहां सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद कराई गई, वहीं कई योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाने लगा। सजीव प्रसारण के लिए नेटवर्क इत्यादि व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में सांसद उपेंद्र रावत, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या, एमएलसी अंगद सिंह आदि मौजूद रहेंगे। सीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।