{"_id":"6a3ae4de4ef094c53900bc8f","slug":"chickenpox-spreads-in-the-terai-region-over-30-patients-detected-barabanki-news-c-315-1-slko1014-171974-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तराई में फैला चिकनपॉक्स 30 से अधिक मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तराई में फैला चिकनपॉक्स 30 से अधिक मरीज मिले
Wed, 24 Jun 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सरयू नदी की तलहटी में बसे गांवों में चिकनपॉक्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बोधी का पुरवा गांव में जांच करने गई स्वास्थ्य टीम को पड़ोस के मुड़ियाडीह गांव में भी चिकनपॉक्स से पीड़ित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक इन दो गांवों में 30 से अधिक मरीजों की पहचान की है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुड़ियाडीह गांव में लगभग 18 मरीज चिकनपॉक्स से पीड़ित पाए। बोधी का पुरवा गांव में भी लगभग 12 मरीज इस बीमारी से ग्रस्त मिले।
राहत की बात यह है कि इनमें से कुछ मरीज अब ठीक होने की अवस्था में पहुंच चुके हैं। निरीक्षण के लिए पहुंची टीम में फार्मासिस्ट रंजीत, शमशेर, लैब टेक्नीशियन राकेश, महेश और सीएचओ शामिल थे।
विज्ञापन
यह टीम अगले पांच दिनों तक प्रतिदिन दोनों गांवों का दौरा करेगी। सिरौलीगौसपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि टीम ने सभी मरीजों को दवा वितरित की।
मरीजों के लक्षणों के अनुसार अन्य आवश्यक दवाएं भी दी गईं। वायरस का फैलाव रोकने के लिए गांव में टेमीफॉस का छिड़काव भी कराया गया। यह कदम बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है।