फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chicken pox spreads in Amaniyapur village, 30 fall ill

Barabanki News: अमनियापुर गांव में फैला चिकनपॉक्स, 30 बीमार

Thu, 29 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 29 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chicken pox spreads in Amaniyapur village, 30 fall ill
कोटवाधाम (बाराबंकी)। अमनियापुर गांव में चिकनपॉक्स का प्रकोप फैलने से 30 लोग बीमार हो गए हैं। सीएचसी मथुरा नगर में सूचना देने के बावजूद गांव में मरीजों के इलाज व निरोधात्मक कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव के लोग बीते एक सप्ताह से लोग चिकनपॉक्स के प्रकोप से परेशान हैं। पहले इससे सिर्फ बच्चे ही पीड़ित थे लेकिन अब इसके प्रकोप ने महिलाओं व बुजुर्गों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। गांव निवासी आर्या, सूरज, अन्या, रचना वर्मा, लालबाबू ,अंशु, दिवाकर, सुनीता, नैंसी व श्रेष्ठ सहित 30 लोग चिकन पॉक्स की चपेट में आकर बीमार हैं। इस दौरान बुखार के साथ ही चेहरे व शरीर में छोटे-छोटे दाने पड़ने के बाद उनमें से पानी निकलने के कारण पीड़ित को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फैली बीमारी के बाद भी एएनएम पूरी तरह उदासीन है। सीएचसी मथुरा नगर में भी सूचना देने के बावजूद चिकित्सकों की कोई टीम गांव में नहीं पहुंची है। इसके चलते मजबूरी में निजी चिकित्सक के यहां से महंगी दवा लाने की परेशानी उठाना पड़ रही है। सीएचसी मथुरा नगर के अधीक्षक डॉ. अमित दुबे ने तो अमनियापुर गांव में चिकनपॉक्स की बीमारी फैली होने की जानकारी से ही इंकार किया। कहा कि इसके बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed