फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cheers Bol Bom in Lodheshwar Mahadeva

बोल बम के जयकारों से गूंजा लोधेश्वर महादेवा

Mon, 01 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 01 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cheers Bol Bom in Lodheshwar Mahadeva
लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (बाराबंकी)। सावन के दूसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से पूरा महादेवा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में शिव दर्शन व जलाभिषेक को लेकर बेताबी रही।
विज्ञापन


रविवार की रात 10 बजे से ही श्रद्धालु कतार में लग कर मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करने लगे। रात बारह बजकर 10 मिनट पर जैसे ही मंदिर का मुख्य द्वारा खोला गया, शिव दर्शनों के लिए श्रद्धालु टूट पड़े। 
विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से ही हो रही बारिश के बावजूद शिव दर्शन के लिए मंदिर के बाहर करीब तीन किमी लंबी लाइन लगी रही। अव्यवस्थाओं पर शिवभक्तों की आस्था भारी दिखी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल सतर्क रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महादेवा परिसर में स्थित लोधेश्वर शिव के दर्शनों के लिए सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेला परिसर में लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, रायबरेली व अमेठी सहित आसपास के जिलों के अलावा जिले के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं में  दर्शन व जलाभिषेक करने का गजब का उत्साह रहा।

पहले दर्शन के लिए मंदिर के गेट से रात 10 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रात बारह बजकर 10 मिनट पर  कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिव दर्शनों के लिए टूट पड़ी। जिसे संभालने के लिए अंदर काफी पुलिस बल मौजूद रहा।


लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ व उत्साह को देखते 
हुए सभी किनारे खड़े रहे। सुबह करीब चार बजे से हो रही बारिश के बावजूद मंदिर के बाहर करीब तीन किमी लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए रात से मंदिर के आसपास फूलमाला की दुकानें लग गईं। दर्शनों व जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed