{"_id":"62ead0f5a3c7d5598a00f2f6","slug":"checkdam-barabanki-news-lko6425650171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणी, रारी और रेठ नदी पर बनेंगे चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणी, रारी और रेठ नदी पर बनेंगे चेकडैम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले की कल्याणी, रेठ और रारी नदी पर छह करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से लघु बांध (चेकडैम) बनाए जाएंगे। इसको बनाने का उद्देश्य असिंचित क्षेत्रों को सूखे की मार से बचाने का है। जल शक्ति मिशन के तहत नदी, नाला और नहरों, नदियों के अंदर चेकडैम बनाकर जल संरक्षण किया जाएगा। जिले में 11 चेकडैम बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार हुआ था, जिसे जिला समिति ने अंतिम मुहर लगा दी है। कार्ययोजना शासन को भेज दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही लघु सिंचाई विभाग को बजट मिल जाएगा।
जिले में कल्याणी, रारी और रेठ नदी, ड्रेन, नाला में चेकडैम बनाने के लिए छह करोड़ 54 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था। इन नदियों के बहाव में बांध बनाकर पानी का संरक्षण किया जाएगा। इससे किसान पंपिंग सेट से खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। जिले से 11 लघु बांध बनाने की कार्ययोजना बनाई गई थी। जिसे जिला समिति ने पास कर दिया है।
डीएम डॉ. आदर्श सिंह और सीडीओ एकता सिंह के निर्देश के बाद लघु सिंचाई की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। लघु सिंचाई के सहायक अभियंता संदीप मौर्य बताते हैं कि लघु बांध मिट्टी, पत्थर या सीमेंट की रोड़ी से धारा के भीतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें क्षमता अनुसार नदी के पानी को रोकने के बाद ही आगे का बहाव हो सकेगा। चेकडैम वाले इलाके की जमीन में नमी भी बढ़ेगी। नमी बढ़ने से सूखी धरती उपजाऊ होगी। उन्होंने बताया कि इसे बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।