फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cheating of Rs 16 lakh in the name of selling plot, case against six

Barabanki News: प्लाट बेचने के नाम पर 16 लाख की ठगी, छह पर केस

Sun, 07 Jul 2024 05:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 07 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 16 lakh in the name of selling plot, case against six
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में प्लाट बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगने व मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे खजूरगांव निवासी मनाेज कुमार यादव का आरोप है कि उन्होंने खजूर गांव निवासी अविनाश मौर्य से शहर कोतवाली के खजूरगांव में करीब 227 वर्ग मीटर का प्लाट 11 लाख रुपये में खरीदा था। एक अन्य प्लाट के लिए भी लाखों का बयाना वर्ष 2021 में दिया था।
विज्ञापन


मनोज ने अपना प्लाट लखनऊ की दीप्ति मिश्रा को बेच दिया। 12 मई को दीप्ति मिश्रा की सूचना पर मनोज जब मौके पर पहुंचा तो अविनाश, दिनेश, दीपक व दो तीन अन्य लोग जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर मनोज के साथ मारपीट हुई जिसमें उसे चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस से शिकायत कर 16 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में अविनाश समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed