{"_id":"62c33a1e470d99085d5c7deb","slug":"chc-supritendent-transfered-barabanki-news-lko638160332","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए सीएचसी अधीक्षक, केस भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए सीएचसी अधीक्षक, केस भी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मनचाही तैनाती दिलाने के नाम पर एएनएम से पैसा मांगने के आरोपी सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद सीएमओ ने उन्हें पद से हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। पुलिस ने जहां इस मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं सीएमओ ने एसीएमओ को सीएचसी का जिम्मा सौंपा है।
त्रिवेदीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. महमूद खान द्वारा मनचाही तैनाती दिलाने के नाम पर एक एएनएम से 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया था और मामले की जांच शुरू करा दी थी।
वहीं सोमवार को एएनएम की तहरीर पर लोनीकटरा थाने में सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि केस दर्ज किए जाने के बाद सीएचसी अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से सीएचसी से हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
इनके स्थान पर सीएचसी के सभी वित्तीय अधिकारी एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव को दे दिए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संवाद