फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cbse result

अंको की बौछार से तर हुए मेधावी, खुशी से झूमें तर हुए मेधावी

Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
cbse result
बाराबंकी। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद बाबा गुरुकुल एकेडमी स्कूल में ? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना काल में परीक्षाओं पर लगी पाबंदी अंकों की बौछार से मेधावियों को तर कर गई। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम आया तो उसे देखकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावक व शिक्षक भी गदगद दिखे। हालांकि बालकों की अपेक्षा बालिकाओं का पलड़ा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं में भारी दिखा। वहीं परीक्षा परिणाम को लेकर मेधावी संतुष्ट तो दिखे पर उनमें मेहनत के अनुरूप ऊंचाई न छू पाने का मलाल जरूर दिखा।
विज्ञापन

कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर इस बार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो सकी। ऐसे में मेधावियों के साथ अभिभावक व शिक्षकों को परीक्षा परिणाम की चिंता सता रही थी। वह बस उम्मीद बेहतर परिणाम की लगाए बैठे थे। इसी बीच शुक्रवार को सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम अपराह्न दो बजे घोषित हुआ। जिसे देखते ही विद्यालयों से लेकर विद्यार्थियों के घर तक उत्साह दिखा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों को फोन कर अभिभावक के साथ विद्यालय बुलाया। ऐसे में विद्यालयों में लंबे समय से मौजूद सन्नाटा टूटा तो बच्चों की चहक देखने को मिली। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों का फूलमालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया। परीक्षा परिणाम देख शिक्षक व प्रिंसिपल भी काफी उत्साहित दिखे। जिले में सीबीएसई 12वीं में सबसे अधिक अंक केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ग्रेसी यादव 97.8 तो इसी कॉलेज की मनीषा अवस्थी ने 96.8 फीसदी अंक पाकर अपनी मेधा का डंका बजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एंथोनी कॉलेज के आशुतोष सिंह व सेंट्रल एकेडमी के वैभवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक हासिल कर बालकों में अव्वल रहे। इसके अलावा सेंट एंथोनी कॉलेज की जोया निजाम, वैभव श्रीवास्तव, खुशी जायसवाल एमबी कॉलेज की शुभि वर्मा व बाबा गुरुकुल एकेडमी की अनन्या सिंह और केंद्रीय विद्यालय की निमरा जहीर व रिषी यादव ने संयुक्त रूप से 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।

एमबी कॉलेज की इशिका पटेल, एंथोनी कालेज के कीर्ति मिश्रा, रितुुुराज, वरुण चौरसिया, अस्तुति वैश्य व केंद्रीय विद्यालय की मानसी पाण्डेय व अमन यादव ने संयुक्त रूप से 95.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी मेधा का डंका बजाया। इसके अलावा करीब 95 प्रतिशत से अधिक पंक पाने वाले विद्यार्थियों की लंबी फेहरिस्त है। कोरोना काल में बंद विद्यालयों में परीक्षा परिणाम के साथ रौनक लौटी। जिससे शिक्षक, छात्र व अभिभावक काफी गदगद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed