{"_id":"6681f8c15142452aab0b9484","slug":"cause-of-death-of-teenager-unclear-accused-in-custody-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119731-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किशोरी की मौत का कारण अस्पष्ट, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किशोरी की मौत का कारण अस्पष्ट, आरोपी हिरासत में
Mon, 01 Jul 2024 06:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सफदरगंज में 27 जून को लापता किशोरी शनिवार को खेत में अचेत मिली थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जाएगा। रविवार को किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के सदेवा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को लापता हो गई थी। शनिवार की देर शाम वह गांव के बाहर खेत में अचेत मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। रविवार को किशोरी की मां ने सफदरगंज थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। जांच में पता लगा कि पड़ोस गांव के युवक का किशोरी के घर आना-जाना था। युवक की पत्नी इसका विरोध करती थी।
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच के लिए विसरा सुरक्षित करके भेजा रहा है।