{"_id":"67fd52a72ff1e6377a00534e","slug":"cash-and-jewellery-worth-rs-210-lakh-stolen-from-lawyers-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137155-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वकील के मकान से 2.10 लाख की नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वकील के मकान से 2.10 लाख की नकदी व जेवर चोरी
Mon, 14 Apr 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। डिवाइन ग्रीन सिटी, मकदूमपुर मोहल्ले में चोरों ने एक वकील के मकान का ताला तोड़कर 2.10 लाख रुपये की नकदी व लाखों के जेवर पर हाथ साफ दिया। यह नकदी व आभूषण बहन की शादी के लिए जुटाए गए थे। शादी से ठीक पहले हुई इस वारदात से पूरा परिवार सदमे में है। तहरीर के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान सीसीटीवी रिकार्डिंग में दो संदिग्ध चोर दिखाई पड़े हैं।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा गांव निवासी अधिवक्ता इंद्रसेन वर्मा डिवाइन ग्रीन सिटी, मकदूमपुर में रहते हैंं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहन की शादी 19 अप्रैल को होनी है। 13 अप्रैल को वह शहर स्थित घर में ताला बंद कर गांव गए थे। एक दिन पहले पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। जब वर्मा परिवार शहर स्थित मकान पर पहुंचा, तो घर के अंदर दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे होने के साथ ही इनमें रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह पैसा व आभूषण बहन की शादी के लिए जुटाए गए थे। गली के नुक्कड़ पर एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में रात 2:26 बजे दो संदिग्ध व्यक्तिय उनके घर की तरफ जाते हुए दिखे हैं। ये लोग अन्य घरों में भी टॉर्च की रोशनी मारते दिखाई दे रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है। बहन की शादी की तैयारियों पर भी इस घटना का सीधा असर पड़ा है। शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि रविवार देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।