फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Case on making the issue of removing blue light viral

Barabanki News: नीली बत्ती उतरवाने का मामला वायरल करने पर केस

Sat, 22 Jun 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 22 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Case on making the issue of removing blue light viral
बाराबंकी। शहर में एसडीएम की गाड़ी से हूटर व नीली बत्ती उतरवाने के मामले को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करने के मामले में ममता त्रिपाठी नामक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली के दरोगा सुग्रीव यादव की तहरीर पर दो राजकीय अधिकारी-कर्मचारी समूहों के बीच घृणा व दुर्भावना पैदा करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम शहर के पटेल तिराहे पर शहर कोतवाली के एसएसआई वीके शर्मा और आवास विकास चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान रामनगर तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी मधुमिता सिंह की गाड़ी से हूटर और नीली बत्ती उतरवा दी थी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में इसका वीडियो वायरल होने लगा जिसमें कहा गया कि आईएएस अधिकारी की गाड़ी से बत्ती उतराई गई। मामले ने तूल पकड़ा तो एसएसआई व चौकी इंचार्ज मनाेज कुमार सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसी मामले में दरोगा सुग्रीव यादव की तहरीर पर एक्स एकाउंट के आधार पर ममता त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि पोस्ट के द्वारा दो राजकीय अधिकारी-कर्मचारी समूहों के बीच घृणा व दुर्भावना पैदा करने के लिए यह जानबूझकर किया गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed