फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Case of violation of code of conduct on Banki's independent candidate

Barabanki News: बंकी की निर्दलीय प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Mon, 01 May 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case of violation of code of conduct on Banki's independent candidate
बाराबंकी। आचार संहिता का उल्लंघन करना बंकी की निर्दलीय प्रत्याशी को महंगा पड़ गया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बिना अनुमति नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल रही थीं। दरोगा की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्रत्याशी सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए 25-30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे निर्दलीय प्रत्याशी रिंकी सिंह, उनके पति रोहित सिंह, श्याम सिंह निवासी ग्रीडगंज वार्ड देवा रोड के अलावा 25 से 30 अज्ञात समर्थक नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में प्रचार कर रहे थे। इनके पास कोई अनुमति पत्र नहीं था। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि इनके खिलाफ धारा 144 व आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed