फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Case of abetment of suicide on youth

Barabanki News: युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Tue, 16 May 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case of abetment of suicide on youth
- नौ मई को छात्रा ने खाया था जहर, दो दिन पूर्व हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से हुई छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, रामनगर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा ने नौ मई को कॉलेज परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां 13 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इधर, छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर रामनगर निवासी सचिन शुक्ला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाहित सचिन ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर तीन महीने तक लखनऊ में अपने पास रखा था। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed