{"_id":"69177e2549c9b8c2b100c27f","slug":"case-filed-against-six-people-who-attacked-police-five-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-151907-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुलिस पर हमलावर हुए छह लोगों पर केस, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुलिस पर हमलावर हुए छह लोगों पर केस, पांच गिरफ्तार
Sat, 15 Nov 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बड्डूपुर। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमलावर हुए छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बड्डूपुर पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर शाम दरोगा निष्कर्ष सिपाहियों के साथ क्षेत्र के रीवां-सीवां चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पास के देशी शराब के ठेके पर कुछ लोग नशे की हालत में एक-दूसरे से हाथापाई कर रहे थे।
मौके पर पहुंचे दरोगा और वहां मौजूद नागरिकों ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो रामलखन और अनिल निवासी देवरा, थाना कुर्सी, अंकित और उनकी पत्नी सुमन निवासी लहरई, थाना घुंघटेर, तथा दीपू निवासी जजियामऊ, थाना घुंघटेर ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गए। सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।