{"_id":"68ed5c7e8a142e1fc001460c","slug":"case-filed-against-six-people-including-a-retired-inspector-in-the-suicide-case-of-a-cloth-merchant-barabanki-news-c-315-1-brp1006-149760-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कपड़ा व्यवसायी की आत्महत्या में सेवानिवृत्त दरोगा समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कपड़ा व्यवसायी की आत्महत्या में सेवानिवृत्त दरोगा समेत छह पर केस
Tue, 14 Oct 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
नीरज जैन (फाइल फोटो)
बाराबंकी। शहर के कपड़ा व्यापारी और कल्पना साड़ी प्रतिष्ठान के संचालक नीरज जैन (50) द्वारा रविवार रात घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में आर्थिक लेनदेन, कर्ज और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस को उनके घर से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नीरज ने बाराबंकी व लखनऊ के व्यापारियों पर मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। भाई की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी पूजा के साथ रह रहे नीरज जैन का बेटा नोएडा में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। नीरज के तीन अन्य भाई धीरज, पवन व पंकज जैन भी कारोबारी हैं। भाई धीरज ने बताया कि नीरज पिछले एक सप्ताह से बेहद परेशान थे। हालांकि परेशानी का कारण उन्होंने साझा नहीं किया।
रविवार रात करीब नौ बजे धीरज ने नीरज को फोन कर मुलाकात की बात कही। सिर्फ दस मिनट बाद जब धीरज भाई के घर पहुंचे, तो नीरज फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। पास में उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी था। कमरे से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें नीरज ने लिखा कि लेनदेन से मैं बेहद परेशान हूं।
विज्ञापन
अब हिम्मत टूट गई है। सुसाइड नोट में सबसे गंभीर आरोप सेवानिवृत्त दरोगा उमाकांत उपाध्याय पर लगाए। लिखा कि पत्नी से जबरदस्ती तीन-चार चेकों पर हस्ताक्षर कराए, जबकि उसका कोई लेनदेन नहीं था।
प्रताड़ित करने वालों में वीर बहादुर, रंजीत शुक्ला व शुभम वर्मा के साथ लखनऊ के रंजीत व अमरेश रस्तोगी का भी नाम शामिल है। रंजीत द्वारा जबरन दुकान का एग्रीमेंट कराने का आरोप लगाया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि केस दर्ज कर सुसाइड नोट, सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर छानबीन कराई जा रही है। मृतक के भईयों, पत्नी व बच्चों से बयान लिए जा रहे हैं।
सुसाइड नोट में 46 लाख का हिसाब कर गए नीरज
सुसाइड नोट में लिखा कि बैंक के लगभग 95 लाख रुपए बकाया होने पर जब दुकान की नीलामी की नौबत आ गई थी। तब बलराम दाऊ और उनके भाई धीरज ने उनकी मदद की थी। दुकान दाऊ के नाम कर दी। अब दाऊ भैया से 36 लाख रुपए उनके भाई धीरज को दिए जाए। लिखा कि मौत के बाद पत्नी को संजीव से पांच लाख रुपए लेने हैं। जबकि लखनऊ के रंजीत को पांच लाख रुपये दे देने का उल्लेख किया है।